सुर

सुर (Transcription)

ग़ज़लों की छड़ी से खेला करते हैं वो,
हमारा ज़िक्र अपने नगमो में बिखेर दिया करते हैं वो,
नज़रें बचाकर सुरों को पिरो दिया तो क्या,
खामोश कलमा भी तो पढ़ा करते हैं वो|

किस्से-कहानियों को शहादत दे जाते हैं,
हँसी-ठिठोली में कोई एक पल याद दिला जाते हैं,
अपनी कहानी दुनिया को अजनबी बनके सुना जाते हैं,
गुम रास्तों में खामोश शोर छोड़ जाते हैं|

सुकून को सूफियाना अंदाज़ दे जाते हैं,
दिल को पिघलते जज़्बातों से छु जाते हैं,
तड़पते हैं हम किसी कि मोहब्बत के लिए,
और वो हैं, कि हमारी सिसकियों से भी इश्क़ कर जाते हैं|

नफरतों में पनपती इस दुनिया में,
मोहब्बत को चुनौती वो दिया करते हैं,
हमारी रूह आज़माकर खाली दिल टटोला करते हैं,
मरहूम सीने में अक्सर, वो ज़िन्दगी को खोजा करते हैं|

घबराकर नज़रें फिर हम मूँद लिया करते हैं,
एकाकी की चादर ओढ़ लिया करते हैं,
नादानी की इम्तिहान तब पर किया करते हैं,
जब सामने छुपी चाहत को नजरअंदार कर,
बदकिस्मती को हथेली में खोजा करते हैं|

मोहब्बत की तलाश में अब प्यार खो चुके हैं,
उनकी ख़ामोशी के कर्ज़दार बन चुके हैं,
वक़्त की ठोकर भी क्या लगी है दोस्तों,
कि उनके सुरों को हम आज लव्ज़ों में ढाल चुके हैं|

Background Music: Garden Music Kevin MacLeod (incompetech.com)
Licensed under Creative Commons: By Attribution 3.0 License
http://creativecommons.org/licenses/by/3.0/


My poems need your attention. Click here to read and share your love/critics. Both are equally important to me. Will be waiting! 🙂

My name is Vaidehi Singh Sharma but years ago some fellow bloggers started calling me VaiduS and I loved it. I enjoy dancing and writing. While I prefer to dance to feel alive, I use Vaidus World to express the emotions through fiction to stay in touch with the rest of the world.

I would love hear your feedback on my work, suggestions on the topics I should write, or simply interact with you. Feel free to write at bolo@vaidusworld.com or connect with me on either of the below social media channels.

2 responses to “सुर”

  1. Advo. R.R.'SAGAR' Avatar
    Advo. R.R.’SAGAR’

    वैदेही सिंग जी आपके अल्फ़ाज़ और शायराना अंदाज़ बहुत खूब है,दिल को चू लेने वाली इस नज़्म के लिए वाकई आप बधाई की पात्र हैं!
    यूँ ही लिखते रहें गुनगुनाते रहें!
    Stay Happy Ma’am.

  2. शुक्रिया… ख़ुशी हुयी जानकार की आपको मेरी कविता पसंद आयी| 🙂

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from VaiduS World

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading