Writer हूँ मैं Writer

Writer हूँ मैं writer, लिखना मैं जानता हूँ,
हाँ हाँ तेरी सोच को, शब्दों में ढालना जानता हूँ|
Digital है क्या बला, ये मैं कहाँ जानता हूँ,
Libreoffice पर लिखना, तुझको मैं सीखता हूँ|

मेरे अक्षरों को hashtag का टीका तू लगता है,
Campaign दिखने के लिए हर हत्कन्डे अपनाता है|
Keyword planner से ढूंढ-ढूंढकर शब्द तू लाता है,
फिर organic की दुहाई देकर उन्हें blogs में घुस्वता है|

मेरे शब्दों की आवाज़, soundcloud पर तू डालता है,
मेरी लिखी controversies को फिर YouTube पर दिखता है|
दुनिया के हित में बोलकर sympathy तू ले जाता है,
वाह वाह! मेरे गुस्से का भी पूरा फायदा उठता है|

तेरे tweet को अक्सर एक twist मैं दे जाता हूँ,
खुदके लिखे सही अक्षर को typo error दे जाता हूँ|
Twitter की trending को भी एक घूँट में पी जाता हूँ,
उस hashtag के इर्दगिर्द तेरा blog दुनिया को दिखता हूँ|

रात-रात भर जागकर email तू लिखवाता है,
Newsletter के नाम पर, call-to-action लगवाता है|
Subject line के चार अक्षर से, email तू खुलवाता है,
दुनिया जहां की photo दिखाकर, subscriber तू लाता है|

मेरे लव्ज़ सजाकर तू clients को दिखाता है,
आज मैंने क्या लिखा है ये फिर उनको पढता है|
Inbound के नाम पर तू audience को लाता है,
फिर छोटू सा form दिखा कर उसे तू भरवाता है|

तेरे designs को अपने हाथों से मैं ही सजाता हूँ,
Photo पर लिखी tagline, google doc पर share कर जाता हूँ|
तेरे campaign के तन पर एक बल मैं दे जाता हूँ,
Senti-dialogue मारकर, उसे प्यार से स्वांर्ता हूँ|

तेरी audience भी चाहती हैं मुझे like, share के माध्यम से,
गुस्सा भी जो दिखती है, तो beep-beep के comment से|
अच्छी लगी जो कविता तो marketer को बधाई देते हैं,
Social media पर लिख कर दो तीन जगह share कर लेते हैं|

शब्दों में छुपे मतलब वो बस यूँ भांप लेते हैं,
की मेरे sarcasm में माँ-बहन को लपेट लेते हैं|
मतलब जो भी हो मेरा, कहाँ तू भी समझता है,
ज़रा से वो चीला दें, तू भी मुझपर ही भड़कता है|

हम ठैरे नादान गलती भी कर जाते हैं,
Typo error से लेकर grammar की ले जाते हैं|
SEO SEM में फरक न बता पाते हैं,
Facebook के analytics को हम कहाँ समझ पाते हैं|

लिखना मुझे आता है, पढ़ाना तुझे आता है,
बोलना मुझे आता है, तो दिखाना तुझे आता है|
हाँ हाँ माना तुझको, मैं ही अक्सर फसांता हूँ,
Audience की गालियां भी मैं ही तुझको खिलाता हूँ|

Writer हूँ मैं writer, थोड़ा सा रैहम करदे,
Frustration होता है भाई, थोड़ा सा consider करले|
पांच हज़ार शब्द सुनने में कम लगते हैं,
रोज़-रोज़ लिखने के लिए फिर thesaurus हम छाना करते हैं|

माफ़ी दो अब हमको भी इस रोज़-रोज़ की चिक-चिक से,
Saturday को बता दिया करो plan क्या है next week से|
जो तुम बोलोगे, माँ कसम मैं कर दूंगा,
गालियां न पड़े इसलिए prooferead भी कर लुंगा|

कहाँ अच्छा लगता है यूँ Facebook पे लडभिडना,
Blog पर लिख कर शिकायत लोगों को ज़ाहिर करना|
तू वो mention है जो साथ-साथ चलता है,
मेरी भावनाओं को तू ही तो retweet करता है|

आखिर writer हूँ मैं writer, लिखना मैं जानता हूँ,
अगर जो लड़खड़ा जाऊं, तो तेरे सहारे सम्भालना भी जानता हूँ|


Now, you can also hear all audio blogs on my Soundcloud and YouTube channels. So, what are you waiting for? Subscribe it now!


Music Credit: When The Wind Blows Kevin MacLeod (incompetech.com); Licensed under Creative Commons: By Attribution 3.0 License; http://creativecommons.org/licenses/by/3.0/

My name is Vaidehi Singh Sharma but years ago some fellow bloggers started calling me VaiduS and I loved it. I enjoy dancing and writing. While I prefer to dance to feel alive, I use Vaidus World to express the emotions through fiction to stay in touch with the rest of the world.

I would love hear your feedback on my work, suggestions on the topics I should write, or simply interact with you. Feel free to write at bolo@vaidusworld.com or connect with me on either of the below social media channels.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from VaiduS World

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading