बेटी (Audio Blog)

बेटी: Story of A Woman

मैं बेटी बनके आती हूँ बहु बनके जाती हूँ,

मेरी किलकारी बनती है चीख फिर भी चुप रह जाती हूँ,

बेटी से माँ का सफर एक पल में तय कर जाती हूँ,

तुम्हारे नाम को भी मैं अपना बना जाती हूँ|

अपने माँ-बाप को छोड़ तुम्हारे माँ-बाप को अपनाती हूँ,

उनकी सेवा कर अपना फ़र्ज़ निभाती हूँ,

उनके चरणो में अपना स्वर्ग ढूंढने जाती हूँ,

पर फिर भी अंत में, मैं ही बहु कहलाती हूँ|

झूले को छोड़, तेरा चूल्हा मैं जलती हूँ,

ज़मीन पर बिखरी ओढ़नी, अब सर पर लिए जाती हूँ,

सरक जाता है जो मेरा आँचल सर से, तो कुलटा मैं कहलाती हूँ,

अपने अंश को भी तेरा ही नाम दे जाती हूँ|

चूल्हे की जली रोटी पे माँ की सीख का ताना मैं सुनती हूँ,

हर पल अपनी जन्म-जननी को कलंकित भी मैं ही करती हूँ,

सुबकती बिलखती चुप भी खुद हो जाती हूँ,

पलकों में छुपी नींद में अपनी माँ का आँचल ढूंढा करती हूँ|

वो बचपन की हंसी को मैं हर पल खोजा करती हूँ,

अपनी बेटी को हँसते देख मैं अक्सर ये सोचा करती हूँ,

क्या इसकी हंसी भी, हंसी को ढूँढा करेगी?

क्या ये भी मेरी तरह अपनी माँ को ढूढ़ा करेगी?

तेरे बचपन को मैं ना खोने दूंगी,

तेरे साथ मैं ये अन्याय ना होने दूंगी,

तेरी पहचान तू खुद बनाएगी,

इस दुनिया को अपने परिवार के साथ तू ही तो चलाएगी|

तेरा जीवन दुनिया का मार्ग दर्शन होगा,

तेरा आँचल सबकी छाव बना करेगा,

तेरी रोटी सबको भाइयेगी,

तो तेरी हंसी सबको हंसाएगी|

अपने बच्चों को तू खुद ही पढ़ाएगी,

अपनी माँ पर ताने तू अब ना खायेगी,

अब तू आंसू ना बहाएगी,

तू ही बस, अब इस देश के हर एक घर को चलाएगी|


NOTE: You can now hear all my podcasts on my Soundcloud channel.

Background Music Credit: “Crossing the Divide” Kevin MacLeod (incompetech.com), Licensed under Creative Commons: By Attribution 3.0

My name is Vaidehi Singh Sharma but years ago some fellow bloggers started calling me VaiduS and I loved it. I enjoy dancing and writing. While I prefer to dance to feel alive, I use Vaidus World to express the emotions through fiction to stay in touch with the rest of the world.

I would love hear your feedback on my work, suggestions on the topics I should write, or simply interact with you. Feel free to write at bolo@vaidusworld.com or connect with me on either of the below social media channels.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from VaiduS World

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading